एचएम ने निजी कोष से छात्र-छात्राओं में स्कूल बैग किया वितरण
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने दिया धन्यवाद
विज्ञापन
अधौरा.
प्रखंड क्षेत्र की बभनी कला पंचायत के प्राथमिक विद्यालय हरभोग के प्रधानाध्यापक विजय शंकर पाल ने अपने निजी कोष से सभी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरण किया. इससे छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिखे. प्रधानाध्यापक विजय शंकर पाल ने कहा कि स्कूल में जब मैंने योगदान किया, तब देखा गया कि बच्चों में पढ़ने के प्रति उत्साह है. सरकार द्वारा सभी बच्चों को किताबे भी मिली हैं, लेकिन अधिकांश बच्चों के पास स्कूल बैग नहीं था. इससे बारिश हाेने पर उनके कापी किताब भिंग कर खराब हो जाते थे. जिसे देखते हुए अपने मासिक वेतन के पैसे से वैसे सभी छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग खरीद कर वितरण किया गया. इस मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. साथ ही बैग वितरण समारोह में अभिभावक भी मौजूद थे. वहीं, स्कूल बैग पाकर बच्चों में काफी खुशी देखी गयी, जिन्होंने प्रधानाध्यापक को इसके लिए धन्यवाद दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










