ePaper

चांद प्रखंड के छह महादलित टोलों पर लगाये गये कैंप

Updated at : 07 May 2025 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
चांद प्रखंड के छह महादलित टोलों पर लगाये गये कैंप

हादलित समुदाय के लिए चलायी जा रही योजनाओं की दी गयी जानकारी

विज्ञापन

चांद. प्रखंड क्षेत्र के छह महादलित टोलों पर डॉक्टर भीम राव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत कैंप लगाये गये. इसमें महादलित समुदाय के लिए चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. वहीं, योजनाओं का लाभ मिलने में क्या समस्या हो रही है, इस पर भी लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की गयी. चांद प्रखंड के सोगर, शिवरामपुर, सिरहिरा, चंदोंस, सोनाव, किलनी आदि महादलित टोलों पर कैंप का आयोजन किया गया. इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चांद मोहम्मद हदीद खान ने कहा कि प्रखंड के छह महादलित टोलों पर डॉ भीम राव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत जॉब कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र आदि सेवा प्रदान किये गये. साथ ही 22 तरह की विभिन्न योजनाओं से संबंधित महादलित टोलों की सभी समस्याओं को सुना गया और उसको नोट किया गया. इन समस्याओं से जिला कार्यालय को अवगत कराया जायेगा. वही इस दौरान सभी जगह मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन