छठ पूजा को लेकर घाटों की तैयारी व सफाई में जुटे आस्थावान
Published by :VIKASH KUMAR
Published at :25 Oct 2025 3:46 PM (IST)
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.प्रखंड क्षेत्र में आस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर घाट बनाने की तैयारी में आस्थावान पूरे लगन से जुटे हैं. शनिवार को क्षेत्र के नदी, तालाब, पोखरों पर लोग अपने-अपने घाट बनाते दिखे.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, दुर्गावती.
प्रखंड क्षेत्र में आस्था के पर्व छठ पूजा को लेकर घाट बनाने की तैयारी में आस्थावान पूरे लगन से जुटे हैं. शनिवार को क्षेत्र के नदी, तालाब, पोखरों पर लोग अपने-अपने घाट बनाते दिखे, ताकि पूजा को लेकर घाटों से जल में आसानी से उतरा जा सके और पूजा सामग्री रखनें के लिए जगह थोड़ा समतल बन जाये. इसे लेकर पूजा कमेटियां भी जोर शोर से लगी रही. इसी क्रम में दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गावती नदी तट समेत इलाके कई जगहों पर लोग छठ घाट बनाते दिखे. दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गावती नदी तट पर बनाये जा रहे छठ घाटों में सेवादल समिति बसंतपुर (दुर्गावती) अध्यक्ष विकास कुमार यादव, उपाध्यक्ष रवि कुमार यादव और समिति के अन्य सदस्यों में शामिल राजकुमार रावत, सूरज यादव,छोटू आदि भी सहयोग में लगे रहे. ताकि यहां आने वाले आस्थावानों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सेवा दल समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से नदी की जलधारा में बैरिकेडिंग की जायेगी. साथ ही बिजली आदि की भी व्यवस्था भी की जा रही है.चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा प्रारंभ
चार दिनों तक चलने वाली छठ पूजा शनिवार से शुरू हो गयी है. छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर (सूर्य देवता) को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को व्रत रख लौकी- भात प्रसाद के रूप में ग्रहण किया. इस संबंध में दुर्गावती बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी संजय मिश्र ने कहा कि चार दिनों तक चलने वाले इस छठ महापर्व के अवसर पर द्वितीय दिन को भी छठव्रती खरना करेंगी. इसके बाद छठ व्रती तीसरे दिन सोमवार को पूरे दिन व्रत रख संध्या बेला में डूबते सूर्य को जल में खड़े होकर अर्घ देंगे. चौथे दिन मंगलवार की अहले सुबह उगते सूर्य को अर्घ देकर हवन -पूजन कर यह पूजा संपन्न होगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




