मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

साइकिल रैली में शामिल अधिकारी व प्रतिभागियों ने मतदान करने का लिया संकल्प
डीएम के नेतृत्व में निकाली गयी साइकिल रैली = साइकिल रैली में शामिल अधिकारी व प्रतिभागियों ने मतदान करने का लिया संकल्प फोटो 10 मतदाता जागरूकता को ले निकाली गयी साइकिल रैली में शामिल डीएम, डीडीसी व अन्य अधिकारी प्रतिनिधि, भभुआ नगर. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसीलिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को समाहरणालय परिसर से जगजीवन स्टेडियम तक स्वीप एक्टिविटी के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. रैली का नेतृत्व जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना और 11 नवंबर को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराना था. रैली के दौरान जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने जिलेवासियों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. साइकिल रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली. मौके पर उप विकास आयुक्त, नोडल स्वीप कोषांग, उद्योग महाप्रबंधक, स्वीप टीम के पदाधिकारी, कर्मी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




