मोहनिया थाने के समीप दो पक्षों में मारपीट व पथराव
Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन
मोहनिया थाने के समीप मंगलवार को आपसी विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन
मोहनिया शहर.
थाने के समीप मंगलवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव हो गया. इसमें पुलिस ने करवाई करते हुए एक को हिरासत में ले लिया. उससे पूछताछ की जा रहा है. हिरासत में लिये गये युवक मोहनिया बरक्कत नगर के वार्ड 11 निवासी जमालू का पुत्र सोहराब बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, थाना के निकट अंडर पास के समीप दक्षिणी लेन में एक दुकान पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ. इसमें देखते ही देखते मामला मारपीट व पथराव तक पहुंच गया. इधर, थाना के समीप हो रहे हो हल्ला को सुनकर थाने के सभी पुलिस अधिकारी डंडा लेकर मौके पर पहुंच गये और बवालियों को खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, जिसके वाद दोनों तरफ के लोग भाग खड़े हुए. इसी दौरान एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, जिसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










