आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार, शांति भंग करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे

आज मनाये जानेवाले प्रकाश पर्व दीपावली व आस्था का महापर्व छठ को लेकर रविवार को नगर थाने में भभुआ अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी
फोटो 13 शांति समिति की बैठक में उपस्थित अधिकारी, समाजसेवी व सदस्य = दीपावली और महापर्व छठ को लेकर शांति समिति की हुई बैठक भभुआ सदर. आज मनाये जानेवाले प्रकाश पर्व दीपावली व आस्था का महापर्व छठ को लेकर रविवार को नगर थाने में भभुआ अनुमंडल शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार ने की. जबकि संचालन भभुआ नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय और नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया. बैठक में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली और छठ पर्व मनाने की अपील की. एसडीएम ने बैठक के दौरान शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने, अवैध पटाखा दुकानों पर सतत निगरानी रखने, दीपावली पर यातायात सुचारू रखने व चौक चौराहों पर पुलिस बल तैनात करने, दीपावली के अवसर पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नजर रखने, छठ पर्व पर सुरक्षित जल स्तर तय करना और खतरनाक होने पर रस्सी का घेरा देने व लाल कपड़ा लगाने, सोशल मीडिया पर द्वेषपूर्ण पोस्ट पर नजर रखने आदि पर विशेष चर्चा की गयी. बैठक के दौरान शांति समिति से जुड़े सदस्यों ने भी बैठक के दौरान अपने विचार रखे. कुछ सदस्यों ने छठ पर्व पर एकता चौक के आसपास लगने वाले फल मंडी को टाउन हाइस्कूल में लगाने, दीपावली व छठ पर सड़क से अतिक्रमण हटाने और व्यस्त सड़कों को भीड़भाड़ से बचाने के लिए वनवे करने आदि की मांग रखी. इसके अलावा बैठक के दौरान कुछ लोगों ने शहर में साफ सफाई, असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई सहित अन्य मांगों पर अपने विचार रखे. दीपावली के दिन फायर बिग्रेड को तैयार रखने व सुवरन नदी पुल के समीप नगर पर्षद द्वारा कराये जा रहे कूड़े के डंपिंग पर चुना या ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराने आदि पर अपना विचार रखा गया. बैठक के दौरान मुख्य रूप से भभुआ सीओ पुरुषोत्तम कुमार, बीडीओ सतीश कुमार सहित समाजसेवी दीना गिरी, अजय कुमार, वार्ड पार्षद प्रमोद पाठक, मनेंद्र कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष असलम अंसारी, बिरजू सिंह पटेल सहित काफी संख्या में अधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




