एनएच-19 की सर्विस सड़क का टूटा नाला, खतरे की आशंका

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 4:09 PM

विज्ञापन

स्थानीय प्रखंड क्षेत्र से एनएच-19 की सर्विस सड़क पर जल निकासी को लेकर नाले का निर्माण किया गया है

विज्ञापन

दुर्गावती. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र से एनएच-19 की सर्विस सड़क पर जल निकासी को लेकर नाले का निर्माण किया गया है. दुर्गावती बाजार में करीब तीन किलोमीटर पश्चिम खामीदौरा गांव मोड़ के निकट इस पथ पर अंडरपास पुलिया का निर्माण किया गया है. इसी अंडरपास पुलिया पथ के समीप बने नाले की ढलाई की गयी है, जो पिछले एक माह से टूट कर सड़क के बीच खतरनाक होल जैसा बन गया है. देखरेख के अभाव में यह होल अब धीरे धीरे और भी खतरनाक होते जा रहा है, जो जाने-अनजाने में इस जगह से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए किसी बड़े हादसे को बुलाया देता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं रात के अंधेरे में यहां से पैदल गुजरने वाले तथा बाइक व साइकिल सवारों के गिरकर चोटिल होने का भी खतरा बना हुआ है. इस अंडरपास पुलिया पथ से छोटे- बड़े वाहनों का रात दिन आना जाना लगा रहता है, निकटवर्ती गांव के लोगों ने इस सड़क के बीच बने इस खतरनाक होल को दुरूस्त करने को लेकर एनएचएआइ का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन