तेज आंधी से पेड़ से टूटीं टहनियां, आवागमन बाधित

सोमवार की देर रात एक बार फिर प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश के बाद सूर्य सरोवर मंदिर के भिंड पर लगाये गये दो हरे विशालकाय पेड़ से टूट कर टहनियां दूर जा गिरी
रामगढ़. सोमवार की देर रात एक बार फिर प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश के बाद सूर्य सरोवर मंदिर के भिंड पर लगाये गये दो हरे विशालकाय पेड़ से टूट कर टहनियां दूर जा गिरी, जिससे उक्त रास्ते से गुजरने वाले चारपहिया वाहनों व सुबह टहलने वाले ग्रामीणों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. बताते चलें बीते पांच दिनों के अंदर दूसरी बार आये तेज तूफान व हुई बरसात के बाद कई मकान के छज्जे, दुकानों के कराकट, शादी ब्याह में लगने वाले बड़े टेंट के साथ कई विशाल पेड़ जमीन पर धराशायी हो गये हैं. तेज तूफान से बिजली विभाग के कई खंभे भी जमीन पर झुके देखे गये, जिससे कई गांवों की विद्युत सप्लाई भी कई घंटे तक बाधित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




