मुड़ी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस कर रही कैंप

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में हुई घटना

विज्ञापन

चैनपुर. थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में गुरुवार की शाम बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट के दौरान दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. घायलों में सुरेश चौहान के पुत्र सुशील कुमार व मुन्ना चौहान के पुत्र राजीव चौहान शामिल हैं. घटना के संबंध में पता चला है कि बच्चों के झगड़े को लेकर गुरुवार की शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी. इस दौरान मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच कैंप कर रहे हैं. इस मारपीट में घायल दो लोगों को पुलिस के द्वारा तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक दो पक्षों के बीच हुए इस मारपीट को देख पुलिस पदाधिकारी मौके पर ही मौजूद रहे और लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराने के प्रयास में जुटे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन