प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नये सत्र की पढ़ाई के लिए दी गयीं पुस्तकें
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 4:08 PM
सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को नये सत्र की पढ़ाई के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया.
भगवानपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को प्रखंड के तमाम सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों को नये सत्र की पढ़ाई के लिए पुस्तकों का वितरण किया गया. इनमें विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, संस्कृत, हिंदी इत्यादि पुस्तकें शामिल हैं. पुस्तक वितरण कार्यक्रम में शामिल कन्या मध्य विद्यालय भगवानपुर के सहायक शिक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि विद्यालयों को पुस्तक वितरण करने का मुख्य उद्देश्य ने सेशन से सुचारू रूप से विद्यालय के पठन-पाठन का संचालन करना है. देखा गया कि गुरुवार को पूरे दिन प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण भवन में पहुंचे और पुस्तकों के बंडलों से भरी बोरियों को कॉमर्शियल वाहन पर लादकर अपने अपने विद्यालय के लिए लौट गये. जहां संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के बीच इन पुस्तकों का वितरण किया जायेगा. पुस्तक वितरण कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अकाउंटेंट मोहम्मद शमीम अहमद, शिक्षक रंजीत कुमार, इम्तियाज आलम, अरविंद सिंह, इमरान अंसारी ने अपना-अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










