इ-रिक्शे की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चांद बाजार में एक अनियंत्रित इ-रिक्शा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

भभुआ ग्रामीण. चांद बाजार में एक अनियंत्रित इ-रिक्शा ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक का दाहिना पैर टूट गया है. उसे इलाज के लिए चांद सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक द्वारा भभुआ रेफर कर दिया गया. परिजन एंबुलेंस की सहायता से उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर इलाज किया गया. घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के बढौना गांव निवासी चैती यादव का 20 वर्ष पुत्र रोहित यादव बताया जाता है. परिजनों ने बताया रोहित यादव बाइक से रविवार की दोपहर किसी काम से चांद जा रहा था. चांद बाजार में ही एक अनियंत्रित इ- रिक्शा ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर, सदर अस्पताल से भी उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन