स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो की हालत नाजुक
Updated at : 29 Mar 2026 4:49 PM (IST)
विज्ञापन

KAIMUR NEWS.शनिवार की देर शाम रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैत्रा वीर स्थान के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक की स्थिति गंभीर है. हादसा स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर के दौरान हुआ.
विज्ञापन
रामगढ़-मोहनिया पथ पर दैत्रा वीर स्थान के समीप की घटना
फोटो.102. घर पर शव आने के बाद जुटी भीड़.प्रतिनिधि, रामगढ़.
शनिवार की देर शाम रामगढ़-मोहनिया मुख्य पथ पर दैत्रा वीर स्थान के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दो युवक की स्थिति गंभीर है. हादसा स्कॉर्पियो व बाइक की आमने-सामने की टक्कर के दौरान हुआ. जानकारी के अनुसार, मोहनिया थाना क्षेत्र के बरैथा गांव निवासी तीन युवक आशीष पटेल उर्फ बम पटेल, शिवम कुमार व मिथिलेश पटेल शनिवार की शाम मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान मोहनिया की ओर से आ रही एक सरकारी स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखचे उड़ गये और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. घटना के तुरंत बाद गश्त पर निकली 112 नंबर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान आशीष पटेल की मौत हो गयी. जबकि शिवम कुमार की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. तीसरे घायल मिथिलेश पटेल की स्थिति भी चिंताजनक बतायी जा रही है. मृतक आशीष पटेल के परिजन सदमे में हैं.इधर, स्थानीय ग्रामीण बलवंत सिंह ने बताया कि आशीष का परिवार बेहद गरीब है और उसके पिता गौरीशंकर पटेल मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. चार बेटों में से एक आशीष की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
बाजार में लहरिया कट बाइकर्स से बढ़ रही दहशत
इस घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाह बाइक चलाने वालों को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ गया है. बाजार की मुख्य सड़क हो या लिंक रोड, लहरिया कट बाइकर्स के आतंक से राहगीर हमेशा भयभीत रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि ये बाइकर बाजार में तेज गति से खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. हालांकि परिवहन विभाग की ओर से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण जांच के नाम पर नियमित रूप से चालान काटे जाते हैं. लेकिन, लहरिया कट बाइकर्स पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.क्या कहते हैं थानेदार
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया. दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और बाइक दोनों को जब्त कर थाने लाया गया है. स्कॉर्पियो सीडीपीओ का सरकारी वाहन बताया जा रहा है. पुलिस ने वाहन स्वामी और अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




