भारतमाला के हाइवा ने बाइक सवार शिक्षकों को मारा धक्का, एक गंभीर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 4:18 PM

विज्ञापन

दुलहरा गांव के समीप विद्यालय जाने के दौरान हुआ हादसा

विज्ञापन

दुलहरा गांव के समीप विद्यालय जाने के दौरान हुआ हादसा भभुआ सदर. गुरुवार को बाइक से विद्यालय जा रहे दो शिक्षकों को भारत माला परियोजना द्वारा निर्माणाधीन सड़क के कार्य में लगे एक हाइवा ने दुलहरा गांव के समीप जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में बाइक सवार दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. इनमें एक शिक्षक की हालत गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जाने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. घायल शिक्षकों में चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 37 वर्षीय पुत्र राजकुमार मौर्य व उसी गांव के छेदी हजाम के 25 वर्षीय पुत्र मेराज सलमानी शामिल बताये जाते है. घटना की जानकारी पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि घायल हुए दोनों शिक्षक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर भगवानपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोचाड़ी गांव में बच्चों को पढ़ने जा रहे थे. इसी दौरान दुलहरा गांव के समीप भारत माला एक्सप्रेसवे निर्माण में काम कर रहे एक हाइवा ट्रक ने बाइक सवार शिक्षकों को जोरदार धक्का मार दिया. हादसे में दोनों शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाये जाने के बाद शिक्षक मेराज सलमानी को हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल शिक्षक का सदर अस्पताल में इलाज किया गया है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन