भभुआ : बाइपास रोड पर ट्रक का ब्रेक फेल, दूल्हे की कार से लेकर स्कूल बस तक जाम में फंसी

Updated:
विज्ञापन

सोमवार की अल सुबह शहर के अखलासपुर बाइपास रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. वृंदावन लॉन और होटल के पास करीब पांच बजे एक भारी मालवाहक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया. गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किसी तरह नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई.

विज्ञापन

भभुआ. सोमवार की अल सुबह शहर के अखलासपुर बाइपास रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. वृंदावन लॉन और होटल के पास करीब पांच बजे एक भारी मालवाहक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया. गनीमत यह रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक को किसी तरह नियंत्रित कर लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, इस घटना के बाद ट्रक बीच सड़क पर ही रुक गया, जिसने एक बड़ी परेशानी खड़ी कर दी. सड़क ब्लॉक होने के कारण बाइपास पर भीषण जाम लग गया. सुबह का वक्त होने की वजह से जाम में कई स्कूली वाहन, दूल्हे की कार और अन्य यात्री गाड़ियां बुरी तरह फंस गयीं. स्थिति इतनी बदतर हो गई कि कई स्कूली वाहनों और आम लोगों को मजबूरन वापस लौटकर दूसरे रास्ते का सहारा लेना पड़ा. इस पूरी घटना के दौरान पुलिस प्रशासन की घोर लापरवाही भी सामने आयी. सुबह-सुबह शहर के एक अहम बाईपास पर इतना लंबा जाम लगे रहने के बावजूद, कोई भी पुलिसकर्मी स्थिति को संभालने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोग काफी परेशान रहे.

रिपोर्ट : भभुआ से अमित कुमार सिन्हा B

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन