मजदूरी का पैसा मांगने पर मारपीट, जख्मी

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र के गुनई गांव का मामला

विज्ञापन

चैनपुर.

थाना क्षेत्र के गुनई गांव में मजदूरी मांगने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इस मारपीट के बाद घायल मजदूर चैनपुर थाना पहुंचा, जहां से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. घायल मजदूर गुनई गांव निवासी बसंत बिंद का पुत्र जयप्रकाश बिंद बताया जाता है. चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए जयप्रकाश बिंद ने बताया कि वह गांव के ही राजेश बिंद से अपना पांच महीने की मजदूरी का पैसा मांगने गया, तो इसी बात को लेकर राजेश बिंद, मनोज बिंद व मोती बिंद गाली-गलौज करने लगे. गाली देने से मना करने पर उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी. इससे वो घायल हो गया. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग, वहां पहुंचे तो बीच बचाव किया. इसके बाद वह चैनपुर थाना पहुंचा. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन