नगरपालिका मैदान में मां दुर्गा की स्वचालित मूर्ति

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्वचालित मशीनों के माध्यम से मां दुर्गा राक्षसों का सिर काटते हुए वध करती नजर आ रही हैं

विज्ञापन

भभुआ शहर. स्थानीय शहर के नगरपालिका मैदान में वार्ड नंबर 11 व 12 के लोगों द्वारा विगत कई वर्षों से मां दुर्गा की स्वचालित मूर्ति व भव्य पंडाल आदि की स्थापना त्रिमूर्ति एकता नवयुवक समिति द्वारा की जाती रही है, जिसे देखने के लिए शहर सहित दूर दूर से लोग देखने के लिए आते हैं. इस साल भी यहां स्वचालित मशीनों के माध्यम से मां दुर्गा राक्षसों का सिर काटते हुए वध करती नजर आ रही हैं. यह दृश्य बच्चे, बुजुर्ग व खासकर महिलाओं सहित सभी को खूब आकर्षित कर रहा हैं. पंडाल की देखरेख कर रहे त्रिमूर्ति एकता नवयुवक समिति के अध्यक्ष विकास तिवारी ने बताया इस आधुनिक युग में युवाओं को प्रेरित करने के लिए इस तरह के दृश्य का निर्माण स्वचालित मशीनों के माध्यम से किया गया है. पूजा समिति के लोगों सहित पुलिस प्रशासन को लोगाें की भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. मेला घूमने आये आम लोगाें से भी अपील की कि लोग मां दुर्गा के दर्शन के दौरान व्यवस्था बनी रही, इसे लेकर सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन