असामाजिक तत्वों ने लगायी आग, दो भैंस जलकर घायल

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 15 Mar 2026 3:52 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमरावा गांव निवासी जोखु यादव अपने खलिहान के छप्पर में भैंस व भैंस का बच्चा बांध कर सोने चले गये

विज्ञापन

अधौरा. थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमरावा गांव निवासी जोखु यादव अपने खलिहान के छप्पर में भैंस व भैंस का बच्चा बांध कर सोने चले गये, तभी रात में दो बजे के करीब असामाजिक तत्वों द्वारा उनके छप्पर में आग लगा दी गयी. इससे दोनों भैंसे जलकर बुरी तरह जख्मी हो गयी. आग को देखकर पशुपालक ने शोर मचाया, तो गांव के लोग भारी संख्या जुट गये और आग पर काबू कर लिये, लेकिन तब तक भैंस व भैंस का बच्चा दोनों जल कर बुरी तरह जख्मी हो गये थे. जोखू यादव ने बताया कि एक ही मेरी भैंस थी, जो दूध देती थी. दूध बेचकर अपने परिवार को भरण पोषण करते थे. उन्हाेंने बताया कि शनिवार को भी दिन में जोखू यादव के भाई अरबिंद सिंह के सरसों की फसल में भी आग लगा दी गयी थी, जिसमें दर्जनों बोझे जलकर राख हो गये थे.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन