घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर प्रशासन सख्त, बेलांव व सबार के होटलों में छापेमारी
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 4:39 PM
एमओ ने रेस्टोरेंट व चाट-चाउमीन के ठेलों पर चलाया सघन जांच अभियान
एमओ ने रेस्टोरेंट व चाट-चाउमीन के ठेलों पर चलाया सघन जांच अभियान व्यवसायिक कार्यों के लिए केवल कामर्शियल सिलिंडरों के उपयोग का निर्देश रामपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेलांव व सबार बाजार सहित अन्य स्थलों पर शुक्रवार को प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडरों के उपयोग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्वी आनंद ने विभिन्न होटलों व दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने काव्या रेस्टोरेंट (बेलांव) समेत कई अन्य दुकानों और खान-पान संबंधित चाट-चाउमीन आदि के ठेला दुकानों पर उपयोग किये जा रहे सिलिंडरों की जांच की. जांच के दौरान बताया गया कि रेस्टोरेंट व होटलों में 17 किलो वाला व ठेलों पर पांच किलो वाला कामर्शियल सिलिंडर पाया गया. अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों को रोकना रहा. अभियान के दौरान आपूर्ति पदाधिकारी श्री आनंद ने दुकानदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए केवल कामर्शियल सिलिंडरों का ही उपयोग करें. घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग करना कानूनन अपराध है व पकड़े जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सुरक्षा के मानकों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. अचानक इस जांच-पड़ताल से बेलांव व सबार बाजार के दुकानदारों के बीच काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. प्रखंड प्रशासन ने साफ कर दिया है कि भविष्य में भी इस तरह का औचक निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि घरेलू गैस के दुरुपयोग पर पूरी तरह लगाम लगायी जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










