अनियमितताओं पर प्रभारी प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियरी का मामला

विज्ञापन

रामपुर. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय दियरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. चेतावनी दी गयी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी. लेखापाल हिमांशु शेखर पांडेय ने बताया कि 12 अगस्त को निरीक्षण के दौरान विद्यालय की स्थिति बेहद खराब पायी गयी. विद्यालय में कुर्सी नहीं थी और संचालन समय-सारणी के अनुरूप नहीं हो रहा था. मध्याह्न भोजन नहीं बना था और बच्चों को मेनू के अनुसार खाना व फल नहीं मिलते. टीएलएम सामग्री, खल्ली, डस्टर, पंखा व ट्यूब लाइट भी अनुपस्थित थे. निरीक्षण में यह भी पाया गया कि विद्यालय में भैंस बंधी थी, गोइठा रखा था और किचेन-शेड का फर्श टूटा था. रसोइयों ने खाना न बनने का कारण माचिस की कमी बताया, जबकि प्रभारी प्रधानाध्यापक ने गैस खराब होना कारण बताया. बीइओ ने कहा कि विभाग द्वारा बार-बार साफ-सफाई, समय पर संचालन, भोजन मेनू के अनुसार देने और आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद अनियमितता पायी गयी. इस पर प्रभारी प्रधानाध्यापक को आदेश दिया गया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण दें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन