बाइक चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बाइक चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है.
चैनपुर. थाना क्षेत्र के रमौली गांव से हुई बाइक चोरी के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान डीहा गांव निवासी संतोष बिंद के पुत्र संदीप कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, 19 मार्च को रमौली गांव निवासी अभिजीत कुमार की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गयी थी. अभिजीत ने इस मामले में थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है. मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




