करेंट की चपेट आने से युवक, गंभीर

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोहनिया के भभुआ रोड में समान उतारने के दौरान हुई दुर्घटना

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

थाना क्षेत्र के भभुआ रोड में गुरुवार को इ-रिक्शा से सामान उतारने के दौरान करेंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ रेफर कर दिया गया. करेंट की चपेट आया युवक मोहनिया के विजय पासवान का 35 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है. युवक इ-रिक्शा के ऊपर बक्सा व पाइप सहित कई सामान लोड कर भभुआ रोड पहुंचा था. इ-रिक्शा सड़क के किनारे खड़ा कर लोहे के पाइप और बक्सा उतार रहा था. इसी दौरान ऊपर से गुजरे हाइवोल्टेज तार के स्पर्श में पाइप के आ जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गया. लोगों ने उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया. बताया जाता है युवक के शरीर का एक तरफ का आधा हिस्सा करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन