सीएनजी ऑटो के धक्के से बाइक सवार महिला हुई घायल
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 4:35 PM
शुक्रवार को बाजार में बाइक पर पीछे बैठी महिला को सीएनजी ऑटो के चालक ने जोरदार धक्का मार दिया
भभुआ सदर. शुक्रवार को बाजार में बाइक पर पीछे बैठी महिला को सीएनजी ऑटो के चालक ने जोरदार धक्का मार दिया, इस हादसे में महिला घायल हो गयी और उसके एक हाथ की हड्डी टूट गयी. आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ इलाज के लिए लेकर आये, जहां घायल महिला का इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार, घायल महिला भभुआ थाना क्षेत्र के कूड़ासन गांव निवासी स्वर्गीय नगीना राम की 55 वर्षीय पत्नी सहोदरी कुंवर बतायी जाती है. हादसे के संबंध में बताया गया कि महिला अपने परिजन के साथ बाइक पर बैठकर छठ पूजा में अपने मायके मोहनिया थाना क्षेत्र के अमेठ गांव जा रही थी, तभी दोपहर में भभुआ नगर में एक अनियंत्रित सीएनजी ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. सदर अस्पताल में उसका प्राथमिक इलाज किया गया, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










