एकता चौक से 50 हजार रुपये से भरा झोला ले उड़ी महिला जालसाज

Published by :VIKASH KUMAR
Published at :06 May 2025 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
एकता चौक से 50 हजार रुपये से भरा झोला ले उड़ी महिला जालसाज

मंगलवार को एक शृंगार दुकान से एक महिला का झोला जालसाज महिला ले उड़ी. झोले में 50 हजार नकद सहित मोबाइल, पर्स सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था.

विज्ञापन

फोटो 16 थाने में शिकायत करने पहुंचे पति पत्नी भभुआ सदर. मंगलवार को एक शृंगार दुकान से एक महिला का झोला जालसाज महिला ले उड़ी. झोले में 50 हजार नकद सहित मोबाइल, पर्स सहित अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था. मामले में थाना क्षेत्र के भदारी गांव निवासी पिंटू खरवार ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि वह मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने पत्नी सुमन देवी के साथ भभुआ बाजार आया था. सामान खरीदने के लिए वह एकता चौक स्थित केशरी शृंगार पर गया हुआ था. शृंगार का सामान खरीदने के क्रम में उसने झोला दुकान में रख दिया था, जिसमें 50 हजार नकद रुपये सहित मोबाइल और पत्नी का पर्स, बैंक पासबुक व आधार कार्ड रखा हुआ था. इसी बीच हरे रंग की साड़ी पहने महिला आयी और उनको और दुकानदार को झांसा देते हुए जमीन पर रखा झोला लेकर निकल गयी. इधर, जब उसने सामान का पैसा देने के लिए झोला की ओर देखा तो वह गायब था. इसके बाद जब दुकानदार द्वारा दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा, तो पता चला कि हरा साड़ी पहने उक्त महिला ही उसका झोला उठाकर दुकान से जा रही है. मामले में पीड़ित ने पुलिस से आरोपित महिला की पहचान कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन