एनएच-19 पर ट्रक व टेलर की भीषण टक्कर, खलासी की मौत व चालक गंभीर

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 20 Mar 2026 4:28 PM

विज्ञापन

गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जा भिड़ा बालू लदा टेलर, वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

विज्ञापन

गिट्टी लदे ट्रक में पीछे से जा भिड़ा बालू लदा टेलर, वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त सुल्तानपुर के युवक की मौके पर ही गयी जान, घायल चालक को वाराणसी किया गया रेफर मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर शुक्रवार की अहले सुबह ट्रक व टेलर में भीषण टक्कर हो गयी, जिसमें टेलर के खलासी की मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया. मृतक खलासी उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिला, अखंड नगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन गांव निवासी राधेश्याम राम के 24 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार व घायल चालक वनगांवा गांव निवासी सभाराज वर्मा के 30 वर्षीय पुत्र संजय वर्मा बताये जाते हैं. जानकारी के अनुसार, एनएच 19 पर अकोडी गांव के समीप महिंद्रा एजेंसी के सामने शुक्रवार की सुबह आगे चल रहे गिट्टी लोड ट्रक में पीछे से जा रहे बालू लदे टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में पीछे वाले टेलर के खलासी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना सुबह करीब चार बजे की बतायी जाती है. टेलर डेहरी से बालू लोड कर सुलतानपुर जा रहा था. इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा टेलर अनियंत्रित हो गया और सीधे भिड़ गया. हादसे के बाद आगे वाला ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस व एनएचएआइ की टीम घायल चालक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर आयी, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार, चालक के सिर में गंभीर चोट आयी है और सीने की हड्डी भी टूट गयी है. क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया. इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया हैं. परिजनों को सूचना दे दी गयी है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन