चैनपुर में सांप डंसने से सात वर्षीय बच्ची की मौत

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

KAIMUR NEWS. गुरुवार देर शाम चैनपुर के वार्ड संख्या चार में एक सात वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया. जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए बच्ची को सदर अस्पताल लेकर आये, जहां से बच्ची को गंभीर हालत में चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

विज्ञापन

भभुआ सदर.

गुरुवार देर शाम चैनपुर के वार्ड संख्या चार में एक सात वर्षीय बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया. जानकारी होने पर परिजन इलाज के लिए बच्ची को सदर अस्पताल लेकर आये, जहां से बच्ची को गंभीर हालत में चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. लेकिन, जबतक परिजन बच्ची को इलाज के लिए बाहर ले जाते, उसने सदर अस्पताल में ही देर शाम साढ़े सात बजे दम तोड़ दिया. मृत बच्ची चैनपुर वार्ड संख्या चार निवासी धनंजय पासवान की बेटी श्रेया कुमारी बतायी जाती है. वहीं इस संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने दुकान से सामान हटा रही थी, इसी दौरान वहां छुपे गेहुंअन सांप ने उसे काट लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन