गांधी-शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

सम्राट अशोक युवा क्लब सीवों के सहयोग से गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

भभुआ सदर. दो अक्तूबर को मेरा युवा भारत कैमूर के तत्वावधान में व सम्राट अशोक युवा क्लब सीवों के सहयोग से गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम का संचालन आरडीएम क्लासेज सीवों, भभुआ द्वारा किया गया. इसकी अध्यक्षता शिक्षक आशुतोष कुमार मौर्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में क्लब के सलाहकार समिति सदस्य डॉ हीरामन सिंह उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर हुई. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमें श्वेता कुमारी (सीवों) प्रथम, अनमोल कुमार (सीवों) द्वितीय तथा आलोक कुमार (कसेर) तृतीय स्थान पर रहे. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि डॉ हीरामन सिंह ने युवाओं से गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की अपील की. जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन त्याग, सत्य और राष्ट्र भक्ति का प्रतीक है, जिससे हम सभी को सीख लेनी चाहिए. मौके पर विभिन्न युवा मंडल, महिला मंडल, शिक्षक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन