केवां के समीप मिर्ची लदा पिकअप पलटा, चालक फरार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 03 Nov 2025 4:28 PM

विज्ञापन

केवां गांव के समीप हरी मिर्च लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. सोमवार सुबह भभुआ-चांद एनएच 219 पर केवां गांव के समीप हरी मिर्च लदा एक पिकअप अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया. गनीमत रही कि हादसे में पिकअप चालक की जान बाल बाल बच गयी और वह घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया. सोमवार सुबह घटना के वक्त मौजूद रहे केवां गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पिकअप पर हरी मिर्च लदा था और पिकअप काफी तेज गति से चैनपुर की ओर से आ रहा था. आने के दौरान पिकअप केवां नहर के समीप अचानक अनियंत्रित हो गया और पिकअप सड़क किनारे पेड़ में जोरदार टक्कर मारते हुए चाट में पलट गया. दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि पिकअप के चारों चक्के पलटने के बाद ऊपर की ओर हो गये थे. पिकअप के पलटने के बाद चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे इलाज के लिए चैनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के बाद चालक पुलिसिया पचड़े से बचने को लेकर भाग निकला. मामले में चैनपुर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन