रामराज्य का निर्माण करने का आह्वान

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्वयं को परमात्मा से जोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने और एक रामराज्य का निर्माण करने का आह्वान किया

विज्ञापन

भभुआ शहर. सोनहन बाइपास रोड स्थित ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय संस्था द्वारा दशहरा के अवसर पर सभी अनुयायियों को अपने मन में स्थित विकारों और नकारात्मक प्रवृत्तियों, जिन्हें वे मन का रावण कहते हैं, पर विजय पाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया गया. वे स्वयं को परमात्मा से जोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने और एक रामराज्य का निर्माण करने का आह्वान किया. दशहरा, एक ऐसा पर्व जो बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, इस वर्ष प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के भभुआ सेवा केंद्र और अन्य सेवा केंद्रों द्वारा विशेष रूप से मनाया गया. इस पावन अवसर पर रावण के आध्यात्मिक महत्व को समझाने के लिए एक विशेष झांकी और नाटक प्रस्तुत किया गया. साथ ही, चैतन्य देवियों की झांकी भी सजायी गयी, जिसने कार्यक्रम को और भी भव्यता प्रदान की. मौके पर केंद्र संचालिका प्रतिमा दीदी, मनोज भाई, सीमा बहन, अमित भाई, धर्मेंद्र भाई, अरविंद भाई सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन