शराब पीकर दोबारा पकड़ाने पर होंगे जिलाबदर
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : सूबे में शराबबंदी के बाद शराब के बढ़ रहे धंधे को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए विभाग द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : सूबे में शराबबंदी के बाद शराब के बढ़ रहे धंधे को रोकने के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं. जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए विभाग द्वारा कई कदम उठाये जा रहे हैं. सीएम नीतीश कुमार ने शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए डीएम, एसपी सहित उत्पाद विभाग को कई निर्देश दिये हैं.
उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब का धंधा करनेवाले या शराब पीकर बार-बार पकड़े जानेवाले लोगों पर अब जिला बदर की कार्रवाई की जायेगी. उत्पाद अधीक्षक ने आगे बताया कि जिले में शराबबंदी कानून के लागू होने के बाद 432 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है. 8297 लीटर विदेशी, 7828 लीटर बियर, 23 हजार केजी महुआ फुल, 68 मोटरसाइकिल, 23 चारपहिया वाहन, पांच ट्रक व तीन ऑटो जब्त किये गये हैं. शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










