सबसे गरम दिन रहा मंगलवार, पारा 410 के पार
भभुआ सदर : अप्रैल की शुरुआत भीषण गरमी के साथ हो चुकी है. 41 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार मौसम का सबसे गरम दिन रहा. दिन भर चली गरम हवाओं व लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया. घरों से बाहर निकलने वालों को चिलचिलाती धूप का सामना […]
भभुआ सदर : अप्रैल की शुरुआत भीषण गरमी के साथ हो चुकी है. 41 डिग्री तापमान के साथ मंगलवार मौसम का सबसे गरम दिन रहा. दिन भर चली गरम हवाओं व लू के थपेड़ों ने शहरवासियों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया. घरों से बाहर निकलने वालों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने मई-जून में रिकॉर्ड गरमी की संभावना जतायी है. अप्रैल की शुरुआत में ही सूर्यदेव के तेवर अपना रंग दिखाने लगे हैं.
तापमान पर नजर डालें तो महीने की शुरुआत सबसे गरम दिन के साथ हुई है. आनेवाले दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ गरमी बढ़ने की संभावना है. डॉक्टरों की माने तो अभी से 40 से अधिक डिग्री का आंकड़ा छू रहा तापमान सेहत पर बुरा असर डालेगा. इसलिए जरूरी है कि लोग इस भीषण गरमी व बीमार करनेवाली धूप से एहतियात बरते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










