किसान के बेटे पंकज कुमार पासवान ने BPSC में लहराया परचम, तीन बार इंटरव्यू में फेल होने के बाद भी नहीं छोड़ी तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अपनी माँ के साथ पंकज कुमार पासवान. फोटो- प्रभात खबर

70th BPSC Result 2026: कैमूर के मोहनिया निवासी पंकज कुमार पासवान ने BPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी ( RDO ) पद हासिल किया है. तीन बार इंटरव्यू में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और चौथे प्रयास में सफलता की मिसाल पेश की.

विज्ञापन

कैमूर से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
70th BPSC Result 2026 :
मजबूत इरादे और कठिन परिश्रम के दम पर मोहनिया प्रखंड के एक किसान के बेटे ने बड़ी सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. मोहनियां प्रखंड के अमेठ गांव निवासी विजय कुमार पासवान के बेटे पंकज कुमार पासवान ने 70वीं बीपीएससी (BPSC) परीक्षा में 3667 रैंक प्राप्त की है. उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO) के पद पर हुआ है.

तीन बार इंटरव्यू में असफल, लेकिन नहीं मानी हार

पंकज की सफलता का सफर संघर्ष और धैर्य की एक बड़ी मिसाल है. इससे पहले वे लगातार तीन बार बीपीएससी की मुख्य परीक्षा (मेन्स) पास करके इंटरव्यू तक पहुंचे थे, लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका चयन नहीं हो सका था. इस लगातार असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी तैयारी जारी रखी. आखिरकार चौथे प्रयास में उनका ग्रामीण विकास पदाधिकारी बनने का सपना सच हो गया.

Kaimur News : साधारण किसान परिवार से है नाता

पंकज एक बहुत ही साधारण किसान परिवार से आते हैं. उनके पिता विजय पासवान एक छोटे किसान हैं और माता एक गृहिणी (हाउसवाइफ) हैं. परिवार में दो भाई और एक बहन हैं. उनके बड़े भाई विकास कुमार पासवान वर्तमान में बिहार पुलिस में जवान के रूप में सीवान जिले में तैनात हैं. सीमित संसाधनों और कम पैसों के बावजूद पूरे परिवार ने पंकज की पढ़ाई और तैयारी में हमेशा पूरा साथ दिया.

8 साल दिल्ली में रहकर किया BPSC की तैयारी

पंकज कुमार पासवान की प्रारंभिक शिक्षा गांव के आसपास ही हुई. उन्होंने साल 2008 में शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय से मैट्रिक (10वीं) की परीक्षा पास की. इसके बाद साल 2010 में महाराणा प्रताप कॉलेज, मोहनियां से इंटरमीडिएट (12वीं) और साल 2013 में इसी कॉलेज से बीसीए (BCA) की डिग्री हासिल की. इसके बाद साल 2018 में वे प्रशासनिक सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए, जहाँ उन्होंने करीब आठ सालों तक लगातार कड़ी मेहनत की.

अब UPSC है अगला टारगेट

अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय पंकज ने अपने माता-पिता के आशीर्वाद, भाई-बहनों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है. उन्होंने कहा कि बीडीओ बनना उनके जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन उनका अंतिम सपना संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास करके देश की सेवा करना है, जिसके लिए वे आगे भी अपनी कोशिश जारी रखेंगे.

Also Read: 64वीं BPSC में छोटी बहन बनी थी CO, अब 70वीं में बड़ी ने हासिल किया BDO का पद; जानिए कैमूर की दो बहनों की अनोखी कहानी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन