पुसौली के अमीरथा से एक नौ वर्षीय बच्चे का अपहरण
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुसौली : दरा थाना के अमीरथा गांव से एक नौ वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है. बच्चे का नाम तालीम शाह है. उसका पिता मुमताज शाह है. बुधवार को कुदरा थाने में बच्चे के परिजन द्वारा अपहरण का आवेदन दिया गया है. आवेदन में अमीरथा गांव के ही कुछ लोगों को अपहरण […]
विज्ञापन
पुसौली : दरा थाना के अमीरथा गांव से एक नौ वर्षीय बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है. बच्चे का नाम तालीम शाह है. उसका पिता मुमताज शाह है. बुधवार को कुदरा थाने में बच्चे के परिजन द्वारा अपहरण का आवेदन दिया गया है. आवेदन में अमीरथा गांव के ही कुछ लोगों को अपहरण का आरोपित बनाया गया है. आवेदन में कहा गया है कि बुधवार की सुबह छह बजे उक्त गांव के बाहर वह शौच के लिए गया था, तब से गायब है.
उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन कुछ पता नहीं चला. शिकायत के बाद बुधवार की देर शाम कुदरा थाने के अधिकारी अमीरथा गांव में पहुंचे व जांच शुरू की. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चे के अपहरण का आवेदन मिला है. इसमें गांव के ही दो लोगों को आरोपित बनाया गया है, लेकिन मामला संदेहास्पद है. उन्होंने कहा कि नाली-गली के विवाद का मामला सामने आ रहा है. आवेदन इसका जिक्र है. उन्होंने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










