नहीं हो रहा कूड़े का उठाव सड़ांध से लोग हुए बेहाल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
आठ सफाई कर्मचारियों के भरोसे एक लाख की आबादी भभुआ सदर : छले दस दिनों से शहर से कचरे का उठाव नहीं होने से लोग गंदगी से भरे डस्टबीन को ही जला कर इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जाता है कि शहर के सब्जीमंडी रोड, कचहरी रोड पर कुबेर कॉम्प्लेक्स के […]
विज्ञापन
आठ सफाई कर्मचारियों के भरोसे एक लाख की आबादी
भभुआ सदर : छले दस दिनों से शहर से कचरे का उठाव नहीं होने से लोग गंदगी से भरे डस्टबीन को ही जला कर इससे निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं. बताया जाता है कि शहर के सब्जीमंडी रोड, कचहरी रोड पर कुबेर कॉम्प्लेक्स के सामने, जेपी चौक, छावनी मुहल्ला व अन्य इलाकों से पिछले दस दिनों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ है क्योंकि नप के सात सफाई कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग पर हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण डस्टबीन कूड़े से भर गया है और उससे दुर्गंध निकलने लगी है जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. इससे परेशान कुछ लोगों ने डस्टबीन को ही जला दिया है.
नवरात्र में भी नहीं मिल सका गंदगी से छुटकारा : शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों सहित सभी मुहल्लों व गलियों से पिछले दस दिन से न तो बेहतर साफ-सफाई ही करायी जा सकी है और न ही कूड़े का उठाव ही हुआ है.
नगर पर्षद के अधिकारी बुधवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्र में भी शहरवासियों की सुध नहीं ले सके और न ही उनके चलते नवरात्र में भी शहर की बेहतर सफाई ही करायी जा सकी. नवरात्र में उपवास रखनेवाले शहर के शक्तिनगर के रहनेवाले रविशंकर राय ने कहा कि घर के सामने ही कूड़े व गंदगी का पहाड़ खड़ा हुआ है. नाली जाम रहने के कारण सड़क पर उसका पानी फैला हुआ है. पुराना चौक के रहनेवाले विनोद प्रजापति ने कहा कि नगर की व्यवस्था पर नगर पर्षद तो दूर जिले के बड़े अधिकारी भी ध्यान नहीं देते, जिस कारण आमलोगों को परेशानी हो रही है.
जनप्रतिनिधि चुनाव में व्यस्त
शहर में नगर निकाय चुनाव की तारीख घोषित होते ही शहर की समस्या से वर्तमान वार्ड पार्षद भी मुंह मोड़ चुनाव लड़ने की तैयारी में लग गये हैं. उनके द्वारा भी नगर पर्षद की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ आवाज नहीं उठायी जा रही है. हालांकि, कुछ संभावित उम्मीदवार या पार्षद जनता को खुश करने के लिए अपने पैसे से या फिर अपने वाहन से कूड़े का उठाव करा जनता के हितैषी बनने का प्रयास कर रहे हैं, भारी मात्रा में फैले कूड़े को उठाने में उनका प्रयास कोई रंग नहीं ला रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










