कौशल विकास केंद्र में लगी आग, बचे छात्र
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पढ़ाई के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुई घटना रामपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र भवन में बुधवार की सुबह 11 बजे आग लग गयी. घटना उस वक्त हुई जब छात्र पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट के […]
विज्ञापन
पढ़ाई के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुई घटना
रामपुर : प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित नवनिर्मित कौशल विकास केंद्र भवन में बुधवार की सुबह 11 बजे आग लग गयी. घटना उस वक्त हुई जब छात्र पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि शॉट सर्किट के कारण आग लगी थी. आग की सूचना मिलते ही छात्रों व शिक्षकों में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही प्रमुख प्रतिनिधि पिंटू सिंह व अन्य लोग भी पहुंचे व आग को काबूू में किया.
केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि अगर थोड़ी देर और हो जाती तो दो दर्जन कंप्यूटर भी आग की चपेट में आ जाते, लेकिन लोगों की तत्परता के कारण केंद्र को बचा लिया गया. केंद्र की इंचार्ज रितिका सिंह ने बताया कि शॉट सर्किट से स्टोर रूम के ऊपरी भाग में आग लगी थी. आग से इनवर्टर की बैटरी, सीसीटीवी व तार जल गये. बताया जाता है कि आग से हुई क्षति को ठीक करने तक छात्रों की पढ़ाई बंद रहेगी. उन्होंने कहा कि घटना की सूचना वरीय अधिकारी को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










