23 स्कूलों के प्राचार्यों से रुपये वसूली के लिए नोटिस जारी
भभुआ नगर : शिक्षा विभाग के सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद एमडीएम हेरफेर किये जाने की आदत से ‘गुरुजी’ बाज नहीं आ रहे हैं. एमडीएम में की गयी गड़बड़ी को लेकर भभुआ व नुआंव प्रखंड के 23 स्कूलों के एचएम को विभाग ने रुपये वसूली के लिए नोटिस जारी किया है. इन स्कूलों में […]
भभुआ नगर : शिक्षा विभाग के सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद एमडीएम हेरफेर किये जाने की आदत से ‘गुरुजी’ बाज नहीं आ रहे हैं. एमडीएम में की गयी गड़बड़ी को लेकर भभुआ व नुआंव प्रखंड के 23 स्कूलों के एचएम को विभाग ने रुपये वसूली के लिए नोटिस जारी किया है. इन स्कूलों में मिशन जागृति के तहत हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है.
निरीक्षण के क्रम में स्कूल में पायी गयी गड़बड़ियों को आधार बना कर विभाग प्रधानाध्यापकों द्वारा कम बच्चों की उपस्थिति के बावजूद ज्यादा बच्चों की उपस्थिति दिखा कर लिये गये रुपये की वसूली में जुट गया है. एमडीएम योजना को लेकर उच्चाधिकारी अब सख्ती के मूड में दिखायी दे रहे हैं. सचिव के फरमान के बाद इस मामले में और सख्ती दिखायी पड़ रही है. जिले में मिशन जागृति के तहत चलाये गये पांच अभियान में भभुआ व नुआंव प्रखंड के स्कूलों में कई गड़बड़िया पायी जाती है. अभियान के तहत कुल 111 स्कूलों की जांच की गयी है. इनमें, 23 स्कूलों में एमडीएम योजना में गड़बड़ी पायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










