जिले के 30 मत्स्यपालकों को प्रशिक्षण के लिए पटना भेजा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ नगर : मत्स्य पालन में रुचि रखनेवाले और इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए मत्स्यपालकों को हरसंभव सहायता देने की कार्ययोजना सरकार द्वारा बनायी गयी है. जिले में भी नीली क्रांति के कदम मत्स्य विभाग की कार्यकुशलता से आगे की ओर बढ़ रहा है. मत्स्य पालकों को अनुदानित दर पर […]
विज्ञापन
भभुआ नगर : मत्स्य पालन में रुचि रखनेवाले और इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं को देखते हुए मत्स्यपालकों को हरसंभव सहायता देने की कार्ययोजना सरकार द्वारा बनायी गयी है. जिले में भी नीली क्रांति के कदम मत्स्य विभाग की कार्यकुशलता से आगे की ओर बढ़ रहा है. मत्स्य पालकों को अनुदानित दर पर उन्नत किस्म के मत्स्य, बीज, नाव व जाल मुहैया कराया जा रहा है.
इतना ही नहीं मत्स्यपालकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए भी भेजा जा रहा है. बुधवार को मत्स्य विभाग की ओर से 30 सदस्यीय मत्स्यपालकों का एक दल विशेष प्रशिक्षण के लिए दीप नारायण सिंह प्रबंधन संस्थान, पटना के लिए भेजा गया. इस दल को जिला मत्स्य पदाधिकारी सत्येंद्र राम ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस संबंध में पदाधिकारी ने बताया कि मत्स्यपालकों का दल पटना में एक से 10 सितंबर तक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगा. इस दल में मत्स्य जीवी सहयोग समिति चैनपुर के मंत्री सीताराम चौधरी सहित नुआंव, भगवानपुर, भभुआ, चैनपुर सहित अन्य प्रखंडों के मत्स्य पालक शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










