पोखरे में नहाने गयी युवती के साथ कपड़े बदलते वक्त छेड़खानी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में मां के साथ स्नान करने पोखरे पर गयी एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी मामले में युवती ने शहर के एससी/एसटी थाने में एक युवक पर नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर के उत्तर स्थित […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : चैनपुर थाना क्षेत्र के मुड़ी गांव में मां के साथ स्नान करने पोखरे पर गयी एक लड़की के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी मामले में युवती ने शहर के एससी/एसटी थाने में एक युवक पर नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर के उत्तर स्थित पोखरे पर अपनी मां के साथ नहाने गयी हुई थी. नहाने के बाद वह वहां बन रहे सामुदायिक भवन में कपड़े बदलने गयी.
इसी बीच गांव का अभिषेक कुमार आया और उसे पीछे से पकड़ लिया. वह चिल्लाने लगी. चिल्लाने पर उसकी मां व अन्य दौड़े, तो युवक वहां से भाग निकला. एससी-एसटी थाने के थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि मामले को दर्ज करते हुए उसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










