धान गबन मामले में गिरफ्तारी के विरोध में सभी बीसीओ

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (नगर) : भभुआ बीसीओ अखिलेश कुमार को धान गबन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद जिले के सभी बीसीओ व कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए डीएम से जांच की मांग की है. पैक्स एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन किया है. मंगलवार को जिले के सभी बीसीओ व कर्मियों ने […]

विज्ञापन
भभुआ (नगर) : भभुआ बीसीओ अखिलेश कुमार को धान गबन के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद जिले के सभी बीसीओ व कर्मियों ने इसका विरोध करते हुए डीएम से जांच की मांग की है. पैक्स एसोसिएशन ने भी इसका समर्थन किया है.
मंगलवार को जिले के सभी बीसीओ व कर्मियों ने काला बिल्ला लगा काम किया. साथ ही इस मामले में डीएम व एसपी से जांच की मांग भी की. जिले के सभी बीसीओ डीएम को दिये गये अपने आवेदन में कहा कि इस मामले में बिना विभाग से जांच किये ही बीसीओ की गिरफ्तारी की गयी है.
उनका कहना है कि कुड़ासन पैक्स अध्यक्ष द्वारा किसानों से कुल 9946 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी, जिसमें 3886 क्विंटल धान देव मिनी राइस मिल पर संग्रहित करने की बात कही गयी. अब अगर यह धान मिल पर रह गया, तो किसानों काे भुगतान कहां से किया गया. यदि किसानों का भुगतान हो गया, तो अध्यक्ष द्वारा पुन: को-ऑपरेटिव बैंक शाखा भभुआ में 3886 क्विंटल धान का मूल्य कैश के रूप में अध्यक्ष द्वारा कहां से जमा किया गया. इस मामले की जांच हर विंदु पर होनी चाहिए. बीसीओ का कहना है कि इस मामले में सिर्फ अध्यक्ष और मिलर दोषी हैं.
इसमें कहीं भी बीसीओ की कोई भूमिका नहीं है. गबन का मामला सिर्फ देव मिनी राइस मिल और अध्यक्ष पर बनता है. सभी बीसीओ ने इस मामले की गहन जांच करा मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग डीएम से की है. इस दौरान बीसीओ सरोज तिवारी, संजय चौधरी, शैलेंद्र कुमार शर्मा, विनोद कुमार, कर्मी कमलेश कुमार, रियाज अहमद, राजेश कुमार, पैक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ददन द्विवेदी, गोई पैक्स अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन