महिला को ईंट से मार कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ (सदर). सोमवार की शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में एक महिला ने अपने ही गोतनी को ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साहपुर की रहनेवाली वैजयंती देवी शाम के वक्त घर में खाना बना रही थीं. इसी दौरान उनकी गोतनी […]

विज्ञापन
भभुआ (सदर). सोमवार की शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के साहपुर गांव में एक महिला ने अपने ही गोतनी को ईंट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि साहपुर की रहनेवाली वैजयंती देवी शाम के वक्त घर में खाना बना रही थीं. इसी दौरान उनकी गोतनी रीता देवी छत के रास्ते आयी और ईंट उठा कर खाना बना रही महिला के सर पर दे मारा. ईंट के जबरदस्त वार से महिला का सिर फट गया और वह अचेत हो गयी. रात में ही महिला के पति धर्मदेव प्रसाद ने इलाज किया के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन