पांच माह में टूटी 12 लाख की सड़क, अब होगी जांच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : अब इसे नगर पर्षद के अधिकारियों की उदासीनता कहे या फिर अनियमितता. शहर के वार्ड नंबर 14 अांबेडकर नगर को जानेवाली लगभग 12 लाख रुपये से बनी पीसीसी सड़क आज मात्र पांच महीने में ही ढहते हुए क्षतिग्रस्त होने लगी है. सड़क बनाने में अनियमितता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा […]
विज्ञापन
भभुआ (सदर) : अब इसे नगर पर्षद के अधिकारियों की उदासीनता कहे या फिर अनियमितता. शहर के वार्ड नंबर 14 अांबेडकर नगर को जानेवाली लगभग 12 लाख रुपये से बनी पीसीसी सड़क आज मात्र पांच महीने में ही ढहते हुए क्षतिग्रस्त होने लगी है. सड़क बनाने में अनियमितता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है.
मुहल्ले के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी करते हुए लूट की है. मुहल्ले के लोग जो एकता चौक से मुन्नी सिंह की गली होते हुए प्रतिदिन इस सड़क से अपने घर को आते-जाते हैं, उनका स्पष्ट शब्दों में कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान से लेकर कई बार नगर पर्षद के अधिकारियों से घटिया निर्माण कार्य की शिकायत करते हुए जांच की गुजारिश की गयी. लेकिन, अधिकारियों ने कार्रवाई तो दूर निरीक्षण करने की भी जरूरत नहीं समझी.
दो किस्तों में कराया गया था था निर्माण कार्य : गौरतलब है कि एकता चौक से अांबेडकर नगर को जोड़ने वाली इस पीसीसी सड़क का निर्माण नगर पर्षद द्वारा दो किस्तों मे कराया गया था, जिसमें पहले चरण में बीआरजीएफ योजना के तहत 4,06300 की राशि से सावित्री कुंवर के घर होते हए जलधर डोम के घर से उदय नारायण के मकान तक का पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था उसके उपरांत 2014-15 में यूआइडीएसएसएमटी योजना अंतर्गत 7,68922 रुपये की राशि से सुखराम डोम के घर से कुकुरनहिया नदी तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया था. इन योजनाओं की राशि से उक्त सड़क को फरवरी 2016 में तैयार कर लोगों के लिए खोला गया.
दो इंच पर करायी गयी है ढलाई : अांबेदकर नगर के रहनेवालों की शिकायत पर प्रभात खबर की टीम ने जब उक्त सड़क का मुआयना किया तो ठेकेदार द्वारा निर्माण में बरती गयी अनियमितता की पोल खुलते देर नहीं लगी.
पीसीसी सड़क निर्माण में घोर अनियमितता बरतने हुए तय मानक की जगह मात्र दो इंच ही ढलाई हुई थी, जबकि तय मानक में पीसीसी सड़क को छह से आठ इंच तक ढाला जाना है. वहीं ढलाई से पूर्व जो ईंट बिछायी गयी है, वह भी तीन नंबर की ईंट नजर आती है. इसका नतीजा है कि उक्त सड़क बनने के साथ ही अब जगह से दरकते हुए ढह रही है.
निरीक्षण कर होगी कार्रवाई : इस संबंध में पूछे जाने पर नप के इओ दीनानाथ सिंह ने कहा कि उक्त सड़क अभी जानकारी में नहीं है, लेकिन उक्त सड़क की स्थिति के बारे में पता कर उसका स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा. मामले में जो भी दोषी होगा उन्हें बख्सा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










