महिला समाख्या ने नशाखोरी के विरुद्ध निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर (कैमूर) : बिहार महिला समाख्या सोसाइटी के तत्वावधान में नशाखोरी को लेकर रैली निकाली गयी. समूह के सदस्यों द्वारा बैनर के साथ रैली की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से की गयी. प्रखंड मुख्यालय से चलकर यह रैली बस स्टैंड होते हुए चैनपुर बाजार होते हुए हरसू ब्रह्म मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई. रैली के दौरान […]

विज्ञापन
चैनपुर (कैमूर) : बिहार महिला समाख्या सोसाइटी के तत्वावधान में नशाखोरी को लेकर रैली निकाली गयी. समूह के सदस्यों द्वारा बैनर के साथ रैली की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से की गयी. प्रखंड मुख्यालय से चलकर यह रैली बस स्टैंड होते हुए चैनपुर बाजार होते हुए हरसू ब्रह्म मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई.
रैली के दौरान महिलाओं ने कई नारे लगाये. रैली में महिलाओं ने नशाखोरी के विरुद्ध एकजुट होकर आगे आने की बात कही व स्वस्थ एवं अच्छा समाज बनाने की अपील की. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना देवी व संचालन रंभा देवी ने किया. इस अवसर पर बिहार महिला समख्या के सदस्य सुशीला देवी, कृष्णावती देवी, पुष्पा देवी, मीरा देवी, मालती सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया.
कुदरा (कैमूर) : चिलबिलि पंचायत के सहयोग व बिहार महिला समाख्या सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को महिलाओं ने नशा उन्मूलन रैली निकाल पूरे कुदरा बाजार का भ्रमण किया. महिलाओं ने हाथ में तख्ती लिए नारे के साथ प्रखंड मुख्यालय से होते हुए सकरी, कुदरा बाजार पहुंच एक सभा की. इसमें करीब सैकड़ो महिलाएं शामिल रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन