बढ़ती ठंड के चलते 23 तक बंद रहेंगे स्कूल

Updated:
विज्ञापन

भभुआ(सदर) : हर सहित पूरे जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और इससे स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने 21 जनवरी से 23 जनवरी तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बीच […]

विज्ञापन
भभुआ(सदर) : हर सहित पूरे जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और इससे स्कूली बच्चों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ने 21 जनवरी से 23 जनवरी तक सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है.
गौरतलब है कि कड़ाके की ठंड के बीच सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल खुले हुए थे. ठंड के चलते छात्र बीमार भी पड़ रहे थे. इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए डीएम ने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए यह फैसला लिया गया है कि प्राइमरी क्लास (कक्षा 1 से कक्षा 8 तक) 21 से 23 जनवरी तक बंद रहेंगे.
उन्होंने कहा कि इस आदेश की अवहेलना पर निजी विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई भी की जायेगी. उधर जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्य नारायण प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में सभी शिक्षकों की उपस्थिति रहेगी. स्कूल में पठन-पाठन नहीं होगा लेकिन उपस्थित शिक्षक छात्रों के छात्रवृत्ति का डाटाबेस तैयार करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर स्कूली कार्यक्रम के आयोजन में लगे रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन