दो ओवरलोडेड ट्रक पकड़ाये, 60 हजार का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

दो ओवरलोडेड ट्रक पकड़ाये, 60 हजार का जुर्मानाकुदरा (कैमूर). स्थानीय थाने की पुलिस मंगलवार को दो बालू ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ थाने लायी. मंगलवार को दोनों ट्रकों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया.20 सूत्री की बैठक में कई मामलों पर चर्चाकुदरा (कैमूर). मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक हुई. इसमें किसानों के धान […]

विज्ञापन

दो ओवरलोडेड ट्रक पकड़ाये, 60 हजार का जुर्मानाकुदरा (कैमूर). स्थानीय थाने की पुलिस मंगलवार को दो बालू ओवरलोडेड ट्रकों को पकड़ थाने लायी. मंगलवार को दोनों ट्रकों पर 60 हजार का जुर्माना लगाया गया.20 सूत्री की बैठक में कई मामलों पर चर्चाकुदरा (कैमूर). मंगलवार को प्रखंड 20 सूत्री की बैठक हुई. इसमें किसानों के धान खरीद, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भ्रष्टाचार, किसानों को सही तरीके से लाभ नहीं मिलने सहित कई मामलों पर चर्चा हुई. साथ ही जो पदाधिकारी बैठक में अनुपस्थित रहे उनपर कार्यवाई के लिए शिकायत जिले में भेजने की बात कही गयी. बैठक में जिला 20 सूत्री के उपधायक्ष रामकेशी भारती, बीडीओ कनिष्क कुमार व सीओ चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.स्कूल की कमियों को बताएं, करेंगे दूर : विधायकरामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी हाइस्कूल के प्रधानाधापकों व शिक्षा विभाग के आधिकारी के साथ विधयक ने की बैठकसमस्यायों से हुए रू-ब-रू, अधिकारियों को दिया निराकरण का निर्देश प्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) भाजपा विधायक अशोक सिंह ने मंगलवार को स्थानीय हाइस्कूल में विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रधानाधापको के साथ मैराथन बैठक की. बैठक में दुर्गावती, रामगढ़ व नुआव प्रखंड के सभी हाइस्कूल के प्रधानाधापकों ने भाग लिया. बैठक में डीइओ सत्यनारायण प्रसाद व बीइओ महेंद्रनाथ मौजूद थे. विधायक बैठक के दौरान सभी प्रधानाधापकों से क्रमवार विद्यालय संबंधित समस्यायों से रू-ब-रू हुए. साथ ही विद्यालय की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित विषयों पर जोर देते हुए कहा कि जिन विद्यालयों में चापाकल, चहारदीवारी व शिक्षको की घोर कमी है, वैसे विद्यालयों के प्रधानाधापक एक आवेदन दें, ताकि लोंगो की समस्यायों का निराकरण हो सके. विधायक ने हाइस्कूलो की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष अपने बिचार रखे. साथ ही कई दिशा निर्देश भी विधायक ने सभी प्रधानाधापको को दिये. विधायक ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है कि प्रखंड कार्यालय व बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों को प्रतिनियोजित किया गया है. ऐसे में विद्यालय में शिक्षको की कमी से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने मौजूद अधिकारियो से कहा कि प्रखंड व बीआरसी कार्यालय से शिक्षको का प्रतिनियोजन को तोड़ा जाये, ताकि विद्यालय के पठन पाठन को दुरुस्त किया जा सके. विधायक ने भवन निर्माण के लिए आये पैसे लौटाये जाने पर प्रधानाधापकों का जमकर क्लास लिया. साथ ही कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अगर शिक्षा व्यवस्था में तनिक भी लापरवाही हुई, तो प्रधानाधापक के खिलाफ करवाई की जायेगी. प्रधानाधापको ने विधायक, डीइओ व बीइओ को बुके देकर सम्मानित किया गया, वहीं विधायक के आगमन को लेकर हाइस्कूल के छात्रों ने स्कूल कैंपस में भव्य रंगोली बनायी. इस मौके पर प्रधानाधापक वीरेंद्र सिंह, नगिना राम व उपेन्द्र राम आदि शिक्षक मौजूद थे.फोटो:- 11. बैठक करते विधायक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन