बिजली चोरी में सात पर पाथमिकी
बिजली चोरी में सात पर पाथमिकीकर्मनाशा (कैमूर). विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को बड़हरा गांव में छापेमारी कर अवैध ढंग से बिजली जलाने व मोटर पंप चलाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार […]
बिजली चोरी में सात पर पाथमिकीकर्मनाशा (कैमूर). विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को बड़हरा गांव में छापेमारी कर अवैध ढंग से बिजली जलाने व मोटर पंप चलाने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ दुर्गावती थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. कनीय विद्युत अभियंता राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि बड़हरा गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध ढंग से मोटर मशीन व बिजली का उपयोग किया जा रहा है. सूचना मिलने पर विद्युत विभाग ने टीम गठित कर पुलिस बल के साथ वहां छापेमारी की. छापेमारी के क्रम मे सुदीन यादव, केदार यादव, सच्चिदा यादव, दुलार यादव, बेचु यादव, रामबचन यादव व वीरेंद्र यादव को अवैध ढंग से विद्युत का प्रयोग करते पाया गया. इन लोगों पर विद्युत चोरी करने के मामले में जुर्माना लगाया गया है व थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.लोगों को दी गयी एटीएम प्रयोग की जानकारीचांद (कैमूर).मध्य बिहार ग्रामीण बैंक(एमबीजीबी )प्रधान शाखा, पटना के द्वारा प्रखंड के सीएसपी, दिवाने में वित्तीय समवेशन कार्यक्रम के तहत वीडियो के माध्यम से एटीएम प्रदर्शन सह वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया .वीडियो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को बैंक की एटीएम का उपयोग करने, निकासी करने, बचत करने व खाता खुलवाने आदि की जानकारी दी गयी. वित्तीय समावेशन के अधिकारी अरुण कुमार लाल ने कहा कि हर परिवार में एक खाता हो व लोगों को इसके बारे में जानकारी हो इसका लाभ उठाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










