वाहनों में बने तहखाने से 310 लीटर शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 4:58 PM

विज्ञापन

# विधानसभा चुनाव को ले समेकित चेकपोस्ट पर पुलिस सख्त

विज्ञापन

# विधानसभा चुनाव को ले समेकित चेकपोस्ट पर पुलिस सख्त मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने दो वाहनों से भारी मात्रा में शराब जब्त की है. तहखाना बनाकर यूपी से बिहार लायी जा रही करीब 310 लीटर देसी व विदेशी शराब जब्त की गयी है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. उत्पाद चेकपोस्ट प्रभारी गुंजेश कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर समेकित जांच चौकी पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह यूपी की ओर से आ रही एक लक्जरी कार को रोककर जांच की गयी, तो जांच के दौरान कार में बने तहखाने से 270 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. शराब बरामद होते ही कार चालक मोहनिया वार्ड नौ निवासी सरोज कुमार स्वामी के पुत्र अजय प्रताप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं, एक ऑटो रिक्शा की रोककर जांच की गयी, जिसमें विशेष बॉक्स बनाकर छुपा कर रखी 40 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. शराब बरामद होते ही ऑटो चालक कुदरा निवासी कामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र शशि प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही बताया कि शराब ले जाने का उद्देश्य चुनाव के दौरान खपाने का प्रतीत होता है. विभाग लगातार सतर्क है और ऐसे तस्करों पर सख्ती के साथ निगरानी रखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन