पहली बार वोट डालेंगे जिले के 28,360 मतदाता

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 5:15 PM

विज्ञापन

जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र भभुआ, चैनपुर, रामगढ़ और मोहनिया में 28,360 नये मतदाता हैं, जिनमें 17133 महिला व 11233 पुरुष मतदाता पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे. ये सभी युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनेंगे. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, ताकि पहली बार वोट करने वाले मतदाता मतदान के महत्व को समझें और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया प्रशासन द्वारा इन नये मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किये गये हैं. इन मतदान केंद्रों पर युवाओं के लिए यूथ सेल्फी पॉइंट और स्वागत केंद्र भी बनाये जायेंगे, ताकि युवा मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन