बिजली की चिंगारी से 25 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 3:45 PM

विज्ञापन

कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के पास खरहना मौजा में शुक्रवार की रात भीषण आग लगने से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

पुसौली. कुदरा थाना क्षेत्र के अजगरा गांव के पास खरहना मौजा में शुक्रवार की रात भीषण आग लगने से करीब 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. आग लगने का कारण बिजली की चिंगारी बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, देर रात खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से निकली चिंगारी ने सूखी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में तेजी से फैल गयी. घटना में दर्जनों किसानों की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. किसानों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया. इस अगलगी की घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. कई किसानों की सालभर की मेहनत और कमाई एक ही रात में जलकर स्वाहा हो गया. घटना के बाद प्रभावित किसानों में मायूसी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन