कैमूर : ....जब अगुवा व लड़की के पिता को पेड़ से बांध कर पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

रामपुर (कैमूर) : रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना स्थित उफरौली गांव में पिछले मंगलवार को शादी-विवाह के पैसे को लेकर अगुवा व लड़की के पिता को पेड़ से बांध कर पीटे जाने का मामला सामने आया है. लड़की के पिता व अगुवा को पीटे जाने की सूचना बेलांव थाने को दी गयी, तो मौके पर […]
विज्ञापन
रामपुर (कैमूर) : रामपुर प्रखंड के बेलांव थाना स्थित उफरौली गांव में पिछले मंगलवार को शादी-विवाह के पैसे को लेकर अगुवा व लड़की के पिता को पेड़ से बांध कर पीटे जाने का मामला सामने आया है. लड़की के पिता व अगुवा को पीटे जाने की सूचना बेलांव थाने को दी गयी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ में बांधे गये अगुवा व लड़की के पिता को छुड़ा कर दोनों को थाने ले गये. इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया.
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. शादी-विवाह के रुपये को लेकर इंग्लिशपुर के अगुआ वीरेंद्र दुबे लड़की के पिता रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के विपिन पांडेय को लेकर लड़का पक्ष के उफरौली गांव के रामसेवक पांडेय के दरवाजे पर बुधवार की सुबह आये थे.
शादी के संबंध को लेकर चर्चा होने लगी. बताया जा रहा था कि एक साल पूर्व शादी तय की गयी थी, जिसमें लड़के के पिता ने शादी करने से इन्कार कर दिया. इसी बीच रुपये की बातचीत के दौरान बात आगे तक बढ़ गयी. तभी लड़का पक्ष के द्वारा अगुवा और लड़की के पिता को रस्सी लाकर पेड़ से बांध कर मारपीट की जाने लगी. तभी किसी ग्रामीण ने घटना के बारे में बेलांव थाना को सूचना दे दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




