देव दीपावली पर जगमगाया मोहनिया का शारदा ब्रदराज और जागेश्वरनाथ मंदिर का पोखरा

Updated at : 13 Nov 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन
देव दीपावली पर जगमगाया मोहनिया का शारदा ब्रदराज और जागेश्वरनाथ मंदिर का पोखरा

मोहनिया शहर : स्थानीय शहर में स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर व शारदा ब्रदराज पोखरे पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार की देर शाम देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. भारी संख्या में पहुंचे लोगो ने दीप जला कर सौभाग्य की कामना की. उक्त मंदिर के पास पोखरा व शारदा ब्रदराज पोखरा के […]

विज्ञापन

मोहनिया शहर : स्थानीय शहर में स्थित जागेश्वर नाथ मंदिर व शारदा ब्रदराज पोखरे पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार की देर शाम देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया. भारी संख्या में पहुंचे लोगो ने दीप जला कर सौभाग्य की कामना की. उक्त मंदिर के पास पोखरा व शारदा ब्रदराज पोखरा के घाट पर हजारों टिमटिमाते दीपों से नजारा काफी अलग दिख रहा था.

भव्य आरती से घाट पर रही भीड़ के उत्साह और घाट की छटां देखते ही बन रही थी. देव दीपावली को क्षेत्र के मंदिरों पर झालरों व दीपकों से सजावट की गयी तालाबों के घाट दीपक से जगमग हो रहे थे. घरों के द्वार पर भी गृह स्वामियों द्वारा मोमबत्तियां जलायी गयी. इस दौरान कई मंदिरों में भजन कीर्तन भी होते रहे.

मालूम हो कि शारदा ब्रदराज पोखरा पर दूसरी बार देव दीपावली का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 11 हजार दीपक जलाये गये. सबसे खास बात यह रही कि इसको लेकर लोग काफी उत्साह में दिखे. लोगों का कहना था कि कही ऐसा नजारा वाराणसी में देखने को मिलती है.

लेकिन उसका कुछ अंस देखने को शारदा ब्रदराज विद्यालय के पोखरा पर देखने को मिला. जो प्रत्येक वर्ष किया जायेगा. जबकि पोखरे को काफी अद्भुत तरह से सजाया गया था. जिसे देखते ही बन रहा था.

यहां काफी उत्साह में महिलाएं, बच्चे एवं कई लोग शामिल थे. पोखरा के बीचों बीच में भी दीपक जला था. जो एक अनोखा दृश्य लग रहा था. मौके पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिव जी, उप मुख्य पार्षद अशोक लहरी, पूर्व जिला परिषद गीता पासी, लखन पासवान, मनोज जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे.

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए वाराणसी गये श्रद्धालु

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को नदियों में श्रद्धालु द्वारा स्नान किया गया. मालूम हो कि मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों व तालाबों में स्नान कर पूजा अर्चना किया. कार्तिक पूर्णिमा दिन कई मायने में महत्वपूर्ण होने के कारण श्रद्धालु मंदिर और घरों में विधिवत पूजा अर्चना कर ईश्वर से मन्नतें मांगी.

इधर जिले के भभुआ रोड स्टेशन के अलावा कुदरा, दुर्गावती स्टेशन पर सुबह में लोगो की काफी भीड़ ट्रेन पकड़ने को लेकर देखने को मिली. जहां गंगा स्नान व काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए भभुआ रोड स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. लोग विभिन्न ट्रेनों से वाराणसी के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन