कैमूर में 10 थानाध्यक्ष व एक इंस्पेक्टर हटे, जानें क्या हैं कारण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Aug 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

10 थानों में कार्यकारी थानाध्यक्ष की तैनाती भभुआ (कैमूर) : पुलिस मुख्यालय द्वारा थानेदार व सर्किल इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए तय किये गये नियम के अनुसार विभागीय कार्रवाई झेल रहे कैमूर जिले के 10 थानेदारों को पद से हटा दिया गया है. साथ ही एक सर्किल इंस्पेक्टर को भी उनके पद से हटाया गया […]
विज्ञापन
10 थानों में कार्यकारी थानाध्यक्ष की तैनाती
भभुआ (कैमूर) : पुलिस मुख्यालय द्वारा थानेदार व सर्किल इंस्पेक्टर की तैनाती के लिए तय किये गये नियम के अनुसार विभागीय कार्रवाई झेल रहे कैमूर जिले के 10 थानेदारों को पद से हटा दिया गया है. साथ ही एक सर्किल इंस्पेक्टर को भी उनके पद से हटाया गया है.
जिन थानाध्यक्षों को हटाया गया है, उसमें भभुआ थाने के सत्येंद्र राम, मोहनिया के शरतेंदु शरद, रामगढ़ थाने के नियाज अहमद, महिला थाने की इंदु कुमारी, कुदरा के विनय कुमार, बेलाव के रितेश कुमार, कुछिला के सतीश कुमार, कुढ़नी के दिवाकर कुमार, चांद के अमोद कुमार व सोनहन के वीरेंद्र कुमार शामिल हैं. इसके अलावा चांद अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह को भी पद से हटा दिया गया है. फिलहाल सभी थानों में एसपी दिलनवाज अहमद द्वारा कार्यकारी थानाध्यक्ष की तैनात की गयी है.
जानकारी के अनुसार, भभुआ में शशिभूषण कुमार, सोनहन में बीरबल सिंह यादव, बेलाव में योगेंद्र प्रसाद, कुदरा में रणधीर कुमार, मोहनिया में सुरेश कुमार, कुढ़नी में विद्यासागर पांडे, कुछिला में भाग्य नारायण बैठा, रामगढ़ में राजीव रंजन सिंह व चांद में सचिन को कार्यकारी थानाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




